Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal Newsहिमाचल के 3 IPS समेत 14 HPS अधिकारी 2027 में होंगे सेवानिवृत्त,...

हिमाचल के 3 IPS समेत 14 HPS अधिकारी 2027 में होंगे सेवानिवृत्त, लिस्ट में SP चंबा का भी नाम शामिल

दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में वर्ष 2027 में 3 आईपीएस सहित 17 वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे, जिससे कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों का रास्ता खुलेगा।हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में वर्ष 2027 में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा। पुलिस विभाग के 17 वरिष्ठ अधिकारी अगले वर्ष सेवानिवृत्त होंगे। इनमें तीन भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) अधिकारी और 14 हिमाचल पुलिस सेवा (एचपीएस) व तकनीकी सेवा से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। गृह विभाग ने सभी अधिकारियों की सेवानिवृत्ति तिथियों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के साथ ही कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों का रास्ता भी साफ होगा।

अधिसूचना के मुताबिक, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक पद पर सेवाएं दे रहे वर्ष 1993 बैच के आइपीएस अधिकारी अनुराग गर्ग 31 जुलाई, 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय जांच ब्यूरो के कोलकाता जोन में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात वर्ष 1995 बैच के आइपीएस अधिकारी एन वेणुगोपाल और हमीरपुर में संचार एवं तकनीकी सेवाओं के महानिरीक्षक डा. डीके चौधरी 31 दिसंबर, 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular