Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseBiharगंगा के रौद्र रूप की आहट: जल संसाधन विभाग ने बिहार के...

गंगा के रौद्र रूप की आहट: जल संसाधन विभाग ने बिहार के सभी DM-SP को किया अलर्ट, भेजा चेतावनी संदेश

दैनिक जागो वर्ल्ड !बिहार

बिहार में गंगा समेत प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा गंभीर हो गया है। पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और उच्चतम बाढ़ स्तर के करीब है, जिसके चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और राहत कार्य तेज कर दिए हैं।बिहार में गंगा समेत प्रमुख नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बीच बाढ़ का खतरा और गंभीर हो गया है। जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता ब्रजेश मोहन ने गंगा के जलस्तर को लेकर चेतावनी जारी की है।

पटना के गांधी घाट गेज स्थल पर गंगा का जलस्तर 50.51 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से 1.91 मीटर ऊपर है। जलस्तर में बढ़ोतरी की प्रवृत्ति बनी हुई है।गंगा गांधी घाट पर अपने उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) 50.52 मीटर के बेहद करीब पहुंच गई है। पूर्वानुमान के अनुसार यहां गंगा नया उच्चतम जलस्तर बना सकती है।ऐसे में नदी के प्रवाह क्षेत्र, विशेषकर दियारा इलाकों में दबाव और बढ़ने की आशंका है। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यक ऐहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है।तटबंध किनारे बसे लोगों को सतर्क करने का निर्देशजल संसाधन विभाग ने तटबंध के नदी भाग में बसे लोगों को स्थिति की जानकारी देने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। बाढ़ आपदा से निपटने के लिए जिलास्तर पर गठित टीमों को लगातार गश्त करने का निर्देश दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular