दैनिक जागो वर्ल्ड !रामनग

रामनगर के चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में अदालत ने पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जिसमें मृतक की सगी बहन गीता देवी भी शामिल है।रामनगर थाना क्षेत्र के चर्चित विजय कुमार सहनी हत्याकांड में अदालत ने पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने हत्या, अपहरण, साक्ष्य छिपाने और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में महफूज अंसारी, राजकिशोर महतो, तेतर राम उर्फ साधु, श्री मुशहर और गीता देवी को उम्रकैद की सजा सुनाई। एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
