दैनिक जागो वर्ल्ड !चमोली

चमोली जिले के बंड क्षेत्र की श्रेया मिश्रा का चयन दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए हुआ है। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी यह उपलब्धि परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। चमोली जिले के बंड क्षेत्र की ग्राम सभा सल्ला–रैतौली निवासी श्रेया मिश्रा का चयन एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में हुआ है। श्रेया की इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही पूरे बंड क्षेत्र में खुशी की लहर है।

ग्रामीण परिवेश से निकलकर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखने वाली श्रेया की सफलता को उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है।पीएम श्री आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ज्योतिर्मठ की प्रधानाचार्य उर्मिला बहुगुणा ने श्रेया को स्नेहिल शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
