Tuesday, September 8, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshआगरा के हनुमान मंदिर में पांचवीं बार चोरी, CCTV पर कपड़ा डालकर...

आगरा के हनुमान मंदिर में पांचवीं बार चोरी, CCTV पर कपड़ा डालकर चुराया दानपात्र

दैनिक जागो वर्ल्ड !आगरा

 अछनेरा के बुर्जा वाले हनुमान मंदिर से चोरों ने सीसीटीवी कैमरों पर कपड़ा डालकर दानपात्र चुरा लिया, जिसमें तीन महीने की दान राशि थी। मंदिर में यह पांचवीं चोरी की घटना है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

अछनेरा-फरह मार्ग स्थित प्रसिद्ध बुर्जा वाले हनुमान मंदिर में सोमवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। मंदिर के पीछे से लोहे का गेट काटकर घुसे चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर कपड़ा डालकर दानपात्र काे उठा ले गए। दानपात्र में तीन महीने की दान राशि जमा थी। मंदिर में पांचवी बार चोरी की घटना से ग्रामीणों आक्रोश था। चोरी की घटना सोमवार की रात करीब तीन बजे की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular