दैनिक जागो वर्ल्ड !वाराणसी

वाराणसी और पूर्वांचल में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से तापमान गिरा और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते बादलों की आवाजाही और अगले हफ्ते गुलाबी ठंडक की दस्तक का अनुमान जताया है।पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख बादलों की ओर बना हुआ है। जबकि रह रहकर हो रही बरसात का दौर लोगों को राहत भी दे रहा है। माना जा रहा है कि सप्ताह भर तक बादलों का रुख और तल्खी भरा रहेगा और इसके बाद गुलाबी ठंडक की दस्तक के साथ ही पूर्वांचल सहित वाराणसी में लोकल हीटिंंग का असर खत्म होगा और बादल विदायी का रुख करने लगेंगे।

बादलों ने झूमकर मंगलवार की सुबह बारिश कराई है, सुबह चार बजे के करीब बनारस और अन्य कई जिलों में आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश के साथ मौसम का रुख जो बदला है तो उससे पानी ही नहीं बल्कि पारे में भी गिरावट आ गई। ठंडी पुरवा हवाओं का जोर रहा और लोगों को उमस से भी पर्याप्त राहत मिली है। मौसम का रुख दिन चढ़ने के बाद भी बादलों की आवाजाही का बना रहा। कभी धूप तो कभी घने बादलों ने मानसूनी सक्रियता का अहसास कराया।
