Tuesday, September 8, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshपहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस शुरू, गोरखपुर-कसया मार्ग पर चलेगी; पर्यटन...

पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस शुरू, गोरखपुर-कसया मार्ग पर चलेगी; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

दैनिक जागो वर्ल्ड ! गोरखपुर-

यह बस 66 यात्रियों को ले जा सकती है और इसका किराया साधारण बस से थोड़ा अधिक है, जबकि तीन और डबल डेकर बसों का प्रस्ताव भेजा गया है।गोरखपुर परिक्षेत्र की पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस का संचालन आरंभ हो गया है। यह बस गोरखपुर-कसया मार्ग पर चलने लगी है। हालांकि, अभी बस का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। जल्द ही बस निर्धारित समय सारिणी घोषित कर दी जाएगी। गोरखपुर-कसया रूट पर बस के चलने से पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही, कम खर्चे में आमजन का आवागमन भी आसान होगा। पर्यावरण भी संरक्षित होगा।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि सुविधा संपन्न डबल डेकर बस में 66 लोग यात्रा कर रहे हैं। किराया साधारण बस सेवा से छह प्रतिशत अधिक लग रहा है। अन्य इलेक्ट्रिक व एसी बसों से किराया कम है।आने वाले दिनाें में गोरखपुर परिक्षेत्र में एसी इलेक्ट्रिक के अलावा डबल डेकर बसें भी चलायी जाएंगी। तीन और एसी डबल डेकर बस का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिन्हें अन्य रूटों पर संचालित किया जाएगा।लोगों की यात्रा और सुगम होगी, लोगों की यात्रा और होगी सुगमदरअसल, पर्यावरण संरक्षण और सरकार की ईंधन की खपत कम करने की अपील पर परिवहन निगम (रोडवेज) ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर अहम कदम उठाया है। गोरखपुर डिपो से अयोध्या, वाराणसी, तमकुहीराज, सलेमपुर और सोनौली आदि रूटों पर पहले से ही 20 इलेक्ट्रिक एसी बसें चल रही हैं। यह सभी बसें शेड्यूल के आधार पर चल रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular