Tuesday, September 8, 2026
HomeNation WiseBiharऔरंगाबाद में पुलिस टीम पर भीड़ ने मारे पत्थर, जबरन छुड़ा ले...

औरंगाबाद में पुलिस टीम पर भीड़ ने मारे पत्थर, जबरन छुड़ा ले गए मवेशियों से भरा जब्त वाहन; अब प्रशासन का एक्शन

दैनिक जागो वर्ल्ड !औरंगाबाद

औरंगाबाद के दाउदनगर में मवेशी लदे वाहन को जब्त करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया और वाहन को छुड़ा ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।औरंगाबाद के दाउदनगर शहर के पिराहीबाग इलाके में सोमवार की रात पुलिस टीम पर भीड़ द्वारा पथराव किए जाने और जब्त मवेशी लदे वाहन को जबरन छुड़ा ले जाने का मामला सामने आया है।

मवेशियों के क्रूरतापूर्ण परिवहन की सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर ही रही थी, तभी करीब 60 से 70 लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर चलाने लगी।इसी दौरान उपद्रवी पुलिस के कब्जे से मवेशी लदे वाहन को जबरन छुड़ाकर ले गए। घटना में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular