Tuesday, September 22, 2026
HomeNation WiseJharkhandकोडरमा में तिलैया डैम से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक गड्ढे...

कोडरमा में तिलैया डैम से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक गड्ढे में गिरी, इलाज के दौरान एक युवक की मौत

दैनिक जागो वर्ल्ड !कोडरमा

कोडरमा के जयनगर में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। तीनों दोस्त तिलैया डैम से लौटते समय डहुआटोला के पास गड्ढे में गिर गए थे। कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के डहुआटोला के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान सांथ निवासी सिकंदर डोम के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। उसका रांची में इलाज के दौरान मंगलवार को करीब चार बजे मौत हो गई। 

वहीं पेठियाबागी निवासी संजीत राम के पुत्र सन्नी कुमार का इलाज हजारीबाग में चल रहा है। तीसरा युवक सन्नी कुमार पूरी तरह सुरक्षित है। संयोग से तीनों युवकों का नाम सन्नी कुमार ही है।वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरामिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक सोमवार को तिलैया डैम घूमने गए थे। शाम को दोपहिया वाहन से घर लौटने के दौरान डहुआटोल के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular