Monday, September 21, 2026
HomeNation WisePunjabपंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट से मिले प्रताप सिंह बाजवा,...

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट से मिले प्रताप सिंह बाजवा, संगठन और सियासी हालात पर चर्चा

दैनिक जागो वर्ल्ड !पंजाब

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट ने दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब के सियासी हालात, कांग्रेस की रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सचिन पायलट से मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मुलाकात की। दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात, कांग्रेस की आगामी रणनीति और संगठन को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बाजवा के साथ कांग्रेस के कुछ अन्य नेता भी मौजूद रहे।

पंजाब कांग्रेस में नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद पार्टी नेताओं की पायलट से मुलाकातों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी सचिन पायलट से मुलाकात की थी।हीं मंगलवार को बाजवा की मुलाकात को भी पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट अगले सप्ताह पंजाब का दौरा कर सकते हैं।इस दौरान वह प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों से अलग-अलग स्तर पर बातचीत कर सकते हैं। माना जा रहा है कि पायलट का प्रयास पार्टी में चल रही गुटबाजी को कम कर सभी नेताओं को एक मंच पर लाने का होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular