Monday, September 21, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshलखनऊ के दरोगाखेड़ा में सुबह 6 से रात 11 बजे तक भारी...

लखनऊ के दरोगाखेड़ा में सुबह 6 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद, उल्लंघन पर 20000 का जुर्माना

दैनिक जागो वर्ल्ड !लखनऊ

जुनाबगंज नो-एंट्री प्वाइंट खुलने के बाद अब दरोगाखेड़ा से भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। उल्लंघन करने पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगेगा और वाहनों को रिंग रोड से होकर जाना होगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुनाबगंज में लगने वाला नो-एंट्री प्वाइंट खोले जाने के बाद अब दरोगाखेड़ा के पास भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह भारी वाहन दरोगा खेड़ा से रिंग रोड पर मुड़कर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक दरोगा खेड़ा से स्कूटर्स इंडिया गौरी की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular