Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseBiharबेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने 16 वर्षीय किशोर को मारी गोली, अस्पताल...

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने 16 वर्षीय किशोर को मारी गोली, अस्पताल पहुंचते ही मौत; आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

दैनिक जागो वर्ल्ड !

तेघड़ा के बाजलपुरा में 16 वर्षीय किशोर मो. समीर की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। तेघड़ा थाना क्षेत्र के नगर परिषद तेघड़ा स्थित बाजलपुरा के वार्ड संख्या 13 में बुधवार को अपराधियों ने 16 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी।अज्ञात बदमाशों ने मो. समीर को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।मृतक की पहचान मो. आशिक के पुत्र मो. समीर के रूप में हुई है। घटना के बाद तेघड़ा बाजार मस्जिद चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। गंभीर रूप से घायल समीर को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अनुमंडल अस्पताल तेघड़ा पहुंचाया गया।

बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किया गया रेफरअनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद समीर की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया।स्वजन और स्थानीय लोग उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिसघटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की। बदमाशों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular