दैनिक जागो वर्ल्ड !उत्तराखंड

बाजपुर में 15 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने कुछ युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस चौकी सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्रांतर्गत निवासरत पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कई युवकों व एक युवती पर उसकी 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, नशीला पदार्थ पिलाने, उसका यौन शोषण करने व अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित करने के बाद रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है।
