दैनिक जागो वर्ल्ड !

मकेर के रेवाघाट पुल से एक युवक ने पुलिस की मौजूदगी के बावजूद गंडक नदी में छलांग लगा दी और तेज धारा में बहकर लापता हो गया। स्थानीय नाविकों और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।रेवाघाट पुल पर मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी के बावजूद एक युवक ने गंडक नदी में छलांग लगा दी। पुल पर तैनात पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते और युवक को रोक पाते, इससे पहले ही वह तेज धारा में बहने लगा।

नदी में छलांग लगाने के बाद युवक करीब एक किलोमीटर तक पानी में तैरता रहा और बचाने की गुहार लगाता रहा। स्थानीय लोगों और नाविकों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया।लेकिन गंडक की तेज धारा उसे बहाकर ले गई। बाद में रुकूनबाधा गांव के समीप युवक पानी में लापता हो गया। लापता युवक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के टिकमपुर गांव निवासी लालबहादुर राम के पुत्र सचिन कुमार राम के रूप में हुई हैघटना के बाद पुलिस ने स्थानीय नाविकों और ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।बाइक से पहुंचा पुल, भाई को फोन कर कही नदी में कूदने की बातबताया जाता है कि सचिन मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से रेवाघाट पुल पर पहुंचा था। पुल पर बाइक खड़ी करने के बाद उसने अपने बड़े भाई सुबास कुमार राम को फोन किया।
