Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttarakhandहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन के आगमन...

हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन के आगमन का इंतजार

दैनिक जागो वर्ल्ड !

हल्द्वानी के विंटेज गार्डन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शामिल हैं।जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित विंटेज गार्डन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में पहुंच चुके हैं। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति और प्रदेश में पार्टी के राजनीतिक एजेंडे पर मंथन होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दोपहर करीब तीन बजे विंटेज गार्डन पहुंचने की संभावना है। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन के साथ बैठक में संगठनात्मक तैयारियों और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर दिशा-निर्देश मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular