दैनिक जागो वर्ल्ड!आजमगढ़

आजमगढ़ में एक व्यक्ति को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मनोज सरोज उर्फ सनोज पासवान ने 2018 में पहला और 2023 में दूसरा पासपोर्ट बनवाया था, जिसमें उसने पूर्व की जानकारी छिपाई थी।फर्जी दस्तावेज के आधार पर अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में कोतवाली पुलिस आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मनोज सरोज उर्फ सनोज पासवान निवासी उकरौड़ा, थाना कोतवाली के रूप में हुई है।

कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि वर्ष 2018 में आरोपित ने मनोज सरोज के नाम से पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद वर्ष 2023 में पूर्व पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर सनोज पासवान के नाम से दूसरा पासपोर्ट बनवाया। दोनों पासपोर्ट में अलग-अलग जन्मतिथि अंकित थी।जांच में अलग-अलग दस्तावेजों के आधार पर दोनों पासपोर्ट बनवाए जाने की पुष्टि हुई। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2018 में बने पासपोर्ट से वह बैंकाक गया था। इसके बाद पूर्व पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर दूसरे नाम से पासपोर्ट बनवाया। गिरफ्तार आरोपित को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
