Thursday, October 22, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshहस्तिनापुर नरसंहार में सजा काटकर निकला, आगरा जेल के बाहर स्वागत जुलूस;...

हस्तिनापुर नरसंहार में सजा काटकर निकला, आगरा जेल के बाहर स्वागत जुलूस; जांच

दैनिक जागो वर्ल्ड!हस्तिनापुर

हस्तिनापुर नरसंहार के दोषी श्रीराम जाटव 30 साल की सजा काटकर आगरा केंद्रीय कारागार से रिहा हुए। उनकी रिहाई के बाद स्वागत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसकी पुलिस ने जांच की।मेरठ के हस्तिनापुर के चर्चित भीकुंड इकबारा नरसंहार में 30 वर्ष की सजा काटकर केंद्रीय कारागार से छूटे श्रीराम जाटव के जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित होने पर मंगलवार को पुलिस सक्रिय हो गई। मामले की जांच कराने के बाद पुलिस का दावा है कि प्रसारित वीडियो स्वागत का है।

जुलूस निकालने की पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया में 18 सेकेंड का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। जिसमें श्रीराम जाटव केंद्रीय कारागार से बाहर निकलता दिख रहा है। उसके साथ चार से पांच लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना भी बज रहा है कि मैं आ लिया मैं फिर से अब नाश करूंगा थारा, मैं तो जाटव जेल से छुटके।प्रसारित वीडियो में वह एक कार के रूफ टाॅप पर खड़ा हुआ है। गले में फूलों की माला पड़ी है, जेल के बाहर महिलाएं व अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं। प्रसारित हो रहे वीडियो की कमिश्नरेट पुलिस ने जांच की।डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बंदी श्रीराम जाटव 30 वर्ष की सजा पूरी करके जेल से छूटा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका स्वागत करते हुए वीडियो बनाया था। जुलूस निकालने की पुष्टि नही हुई है।हस्तिनापुर निवासी श्रीराम जाटव का परिवार वर्तमान में मेरठ में रहता है। वर्ष 1997 में गैंगवार में श्रीराम ने कुछ लोगों के साथ भीकुंड में छह लोगों की हत्या कर दी थी। उसे निचली अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular