दैनिक जागो वर्ल्ड ! कोडरमा

कोडरमा घाटी में पाम ऑयल से भरा एक टैंकर पलटने के बाद भीड़ ने घायल चालक की मदद करने के बजाय तेल लूटना शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि तेल लूटने वालों को खदेड़ा गया।

कोडरमा घाटी के काली मंडा के समीप शनिवार को पाम ऑयल से भरा टैंकर पलटने के बाद मानवीय संवेदनहीनता की तस्वीर सामने आई। टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोग घायल चालक की मदद करने के बजाय तेल लूटने में जुट गए।
