Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseBiharपहले जंगली सूअर का हमला, फिर रास्ते में खराब हो गई नाव;...

पहले जंगली सूअर का हमला, फिर रास्ते में खराब हो गई नाव; पटना के दानापुर में सात साल की बच्ची ने तोड़ा दम

दैनिक जागो वर्ल्ड ! पटना

दानापुर के हेतनपुर गांव में बाढ़ के पानी के साथ आए जंगली सूअर ने सात वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय नाव खराब होने के कारण बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जिससे परिवार और गांव में मातम छा गया। पटना के दानापुर क्षेत्र में आए बाढ़ के कारण लोगों को नित नई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। सांप-कीड़े का प्रकोप बढ़ गया है। बाढ़ के पानी में जंगली सुअर भी आ गए हैं।दियारा क्षेत्र के हेतनपुर गांव में शनिवार की अलसुबह बाढ़ के पानी के तेज बहाव के साथ आए जंगली सूअर ने घर में घुसकर सात वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया।अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम 

हमले में बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बच्ची दाउदपुर निवासी संजय राय की सात वर्षीय पुत्री राधा कुमारी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular