Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttarakhandउत्तराखंड की लोक संस्कृति को सहेज रहा स्कूल... अब प्रधानाचार्य को मिला...

उत्तराखंड की लोक संस्कृति को सहेज रहा स्कूल… अब प्रधानाचार्य को मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार 

दैनिक जागो वर्ल्ड !उत्तराखंड

भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025 से नवाजा गया है।भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025 मिलने के बाद शहर के शिक्षाविदों ने हर्ष जताया है। शहर में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय इकलौता शिक्षण संस्थान है, जहां एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

बिशन सिंह मेहता को राष्ट्रीय सेवा योजना में सफाई अभियान, विद्यालय में भौतिक संसाधन विकसित करने, स्मार्ट कक्षाओं से अध्यापन कार्य, खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रोत्साहित करने, उत्तराखंड की विलुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रसिद्ध लोक वाद्य ढोल, दमाऊं, मशकबीन, रणसिंघा, तूतरी जैसे वाद्य यंत्रों को राष्ट्रीय कला उत्सव तक पहुंचाने, छोलिया दल तैयार करने, विद्यार्थियों में पढ़ने की संस्कृति विकसित करने के लिए पुस्तकालय व्यवस्था सुदृढ़ करने, विद्यालय में सांस्कृतिक और खेल सुविधाओं का विकास करने सहित अन्य उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular