Sunday, September 6, 2026
HomeNation WisePunjabपंजाब के किसानों के मार्चे का 6वां दिन, आज दोपहर तक का...

पंजाब के किसानों के मार्चे का 6वां दिन, आज दोपहर तक का अल्टीमेटम; फिर होगा बड़ा आंदोलन

दैनिक जागो वर्ल्ड !पंजाब

मोहाली में किसानों के मोर्चे का आज छठा दिन, जहां वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डटे हुए हैं। प्रशासन से बातचीत न होने पर किसानों का बड़ा अल्टीमेटम।संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से अपनी मांगों को लेकर 1 से 7 सितंबर तक मोहाली-चंडीगढ़ बार्डर पर मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क की एक साइड मोर्चा लगाने का आज 6वां दिन है। इन 6 दिनों के दौरान सरकार की ओर से किसान नेताओं से किसी प्रकार की बातचीत नहीं की गई है जिससे किसान नेता गुस्से में।

सरकार और किसान नेताओं के बीच तालमेल बैठाने के लिए चंडीगढ़ की एसएसपी और रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह की ओर से मीटिंग की गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को एक दिन का समय मांगा था।किसानों की ओर से अमेरिका के साथ ट्रेड डील न करने, पानी के मुद्दे को लेकर सेक्शन 78,79,80 रद्द करने, किसानों का पूरा कर्ज माफ करने, फसलों का दाम स्वामीनाथन रिपोर्ट के हिसाब से तय करने, बिजली बिल 2025 और बीज बिल 25 वापस लेने, गन्ने का दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, लैंड पुलिंग स्कीम रद्द करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर मोहाली में पक्का मोर्चा लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular