दैनिक जागो वर्ल्ड !उत्तराखंड

रुद्रपुर में हुए हमले के बाद छह दिनों से वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे अभिषेक वाल्मीकि ने ऋषिकेश एम्स ले जाते समय दम तोड़ दिया।जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। छह दिन से बरेली के अस्पताल में वेंटिलेटर में रहकर जिंदगी और मृत्यु के बीच जूझ रहे अभिषेक ने ऋषिकेश एम्स ले जाते समय दम तोड़ दिया। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।इधर, रुद्रपुर में कानून और शांति व्यवस्था बनाने के लिए तीसरे दिन भी पुलिस और पीएसी तैनात रही। पुलिस और एजेंसी सतर्क है। रुद्रपुर में जिले भर की फोर्स पहुंची है। कोतवाली क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गई है।शुक्रवार रात गांधी कालोनी निवासी अभिषेक वाल्मीकि दोस्त जतिन के साथ स्कूटी से काशीपुर फ्लाईओवर की ओर जा रहा था। आरोप है कि स्कार्पियो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन सवार सन्नी चुघ ने लोहे की राड से दोनों पर हमला किया।

आरोप है कि कुछ देर बाद उसका भाई भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ 10 से 12 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और घायल अभिषेक व जतिन से मारपीट की गई थी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली थी। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज के लोग सोमवार को कोतवाली पहुंचे और हाईवे जाम कर दिया था। हालांकि बाद में शन्नी चुघ की गिरफ्तारी के बाद लोग शांत हुए।
