Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseUttar Pradesh उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर...

 उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर आवेदन जारी, जल्द कर लें अप्लाई

दैनिक जागो वर्ल्ड उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कई नए जनपदों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। जो भी महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और संबंधित जिलों से विलॉन्ग करती हैं वे जनपद के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर लें। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होगा, ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेंगे।आंगनवाड़ी वर्कर या सहायिका पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है वहीं परास्नातक अधिकतम योग्यता है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।इस भर्ती में भाग लेने के लिए इच्छुक एवं योग्य महिला उम्मीदवार अपने जिले के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि में आवेदन कर लें। पदों की संख्या एवं आवेदन की लास्ट डेट निम्नलिखित है-इस भर्ती में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवार स्वयं ही घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकती हैं। फॉर्म भरने के साथ ही आपको किसी भी प्रकार की फीस भी जमा नहीं करनी है अर्थात निशुल्क रूप से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की स्टेप्स एवं फॉर्म का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवाया जा रहा है।इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जायेगा। किसी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। योग्यता के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को केवल दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular