Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiकांग्रेस विधायक मलिंदर राजन के साथ वन टू वन

कांग्रेस विधायक मलिंदर राजन के साथ वन टू वन

शिमला-मलिंदर राजन

कांग्रेस विधायक मलिंदर राजन ने कहा: बजट में स्वास्थ्य-शिक्षा और ग्रामीण विकास पर फोकस, विपक्ष कर रहा बेवजह विरोध
कांग्रेस विधायक मलिंदर राजन ने बजट को लेकर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि अब प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाएं लाई जा रही हैं और ग्रामीण स्तर पर भी बड़े बदलाव दिख रहे हैं। अपने इंदौरा क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पहले जहां डॉक्टरों और एंबुलेंस की कमी थी, वहीं अब अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टर और विशेषज्ञ उपलब्ध हैं।
विधायक ने कहा कि लगातार पेश किए गए बजटों में शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ-साथ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर फोकस किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों की सैलरी डिफर करने का निर्णय परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया अस्थायी कदम है और इससे आम जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
मलिंदर राजन ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाना है, जिससे हर वर्ग को लाभ मिल सके

RELATED ARTICLES

Most Popular