Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsBilaspurकांग्रेस सरकार ने एंट्री टैक्स में लगातार बढ़ोतरी की है जिसका जनता...

कांग्रेस सरकार ने एंट्री टैक्स में लगातार बढ़ोतरी की है जिसका जनता विरोध कर रही है…सत पाल सती विधायक

बिलासपुर श्री नयना देवी जी–धर्मपाल

शक्ति पीठ श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने आए ऊना के दो नेता जिनमें भाजपा के विधायक सतपाल सिंह सती और जिला ऊना के कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजकल गर्माए मुद्दे एंट्री टैक्स पर अपनी-अपनी राय रखी
ऊना के विधायक सतपाल सती का कहना है कि भाजपा की सरकार ने जब प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थे तो हिमाचल नंबर की गाड़ियों का एंट्री टैक्स समाप्त किया था उसमें एंट्री टैक्स मात्र 40 रुपए था लेकिन जैसे ही कांग्रेस की सरकार सत्तारुड़ हुई इसमें लगातार बढ़ोतरी की गई और यह टेक्स बढ़कर 40 से 50 फिर 60 और 70 और 100 अब ₹170 किया गया है जिस कारण हिमाचल और पंजाब की जनता ने इसका विरोध किया है
वी।ओ
विधायक सतपाल सती का कहना है कि हिमाचल के लोग पंजाब के लोग सीमावर्ती क्षेत्रों में एक दूसरे के यहां व्यापार करने के लिए जाते हैं उन्हें इसका खामियाजा भुकतना पड़ रहा है
सतपाल सती ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि कोई अन्य टैक्स लगाया जाए और इस टैक्स को कम किया जाए ताकि लोगों पर अतिरिक्त बोझ ना पड़े पंजाब और हिमाचल की सरकारों को बैठकर यह तय करना चाहिए ताकि दोनों ही राज्यों की जनता परेशान ना हो

RELATED ARTICLES

Most Popular