दैनिक जागो वर्ल्ड !कानपुर

कानपुर के मायापुरम में बाढ़ पीड़ितों को स्वास्थ्य विभाग ने एक्सपायरी दवा बांटी, जिससे कई बच्चों की हालत बिगड़ गई। सीएमओ ने दवा वितरण से इनकार किया है, जबकि पीड़ितों ने हंगामा कर जांच की मांग की है। पांडु नदी के बढ़ते जल स्तर से बर्रा गांव के मायापुरम में रहने वाले बाढ़ पीड़ितों के जीवन के साथ खिलवाड़ चल रहा है। बाढ़ का दंश झेल रहे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक्सपायरी दवा वितरित कर दी गई। जिसको पीने से कुछ बच्चों की हालत बिगड़ी।

राहत शिविर में पहुंचे मायापुरम के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की नर्स की ओर से यह दवा वितरित की गई थी। जिसकी एक्सपायरी जुलाई 2026 की थी।कच्ची बस्ती मायापुरम के विकास ने बताया कि 2 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों में संक्रमण से बचने के लिए एंटीबायोटिक सिरप की शीशी वितरित की थी। बैक्टीरियल संक्रमण और सर्दी खांसी बुखार और जुकाम में इस दवा का प्रयोग करने की बात कही गई थी। जैसे बच्चों को यह दवा दी उनको उल्टी दस्त शुरू हो गया।
