दैनिक जागो वर्ल्ड !चंडीगढ़

पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में राहुल गांधी के खिलाफ FIR और राजा वड़िंग के खिलाफ गिरफ्तारी आदेशों के विरोध में प्रदर्शन किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ अनुसूचित जाति आयोग की ओर से जारी गिरफ्तारी संबंधी आदेशों के विरोध में मंगलवार को चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

