Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseDelhiजाह्नवी कपूर की तस्वीर-नाम के गलत इस्तेमाल पर दिल्ली HC सख्त, कहा-...

जाह्नवी कपूर की तस्वीर-नाम के गलत इस्तेमाल पर दिल्ली HC सख्त, कहा- 6884 URL पर एक साथ नहीं हो सकती कार्रवाई

दैनिक जागो वर्ल्ड !दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के नाम और तस्वीर के अनधिकृत इस्तेमाल से जुड़े मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता गौतम भाटिया को न्याय मित्र नियुक्त किया है। इंटरनेट पर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के नाम, तस्वीर और पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने व्यापक कानूनी सवालों की जांच के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता गौतम भाटिया को न्याय मित्र (एमिकस क्यूरी) नियुक्त किया है।

यमूर्ति अनूप जयराम भंभानी ने तीन सितंबर को यह नियुक्ति की।मामले में जाह्नवी कपूर ने अपनी पहचान के दुरुपयोग को लेकर याचिका दायर की है। याचिका में इंटरनेट पर उनके नाम और छवि के इस्तेमाल के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री, उनकी पहचान की नकल करने और व्यावसायिक लाभ के लिए उनकी लोकप्रियता का इस्तेमाल किए जाने का मुद्दा उठाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular