- दैनिक जागो वर्ल्ड!हिमाचल

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती-2026 के जुलाई शेड्यूल-II के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती प्रक्रिया के तहत शाखा डाकपाल (बीपीएम), सहायक शाखा डाकपाल (एबीपीएम) और ग्रामीण डाक सेवक के पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित है।हिमाचल प्रदेश डाक सर्किल में कुल 335 पद निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थी अपनी योग्यता और पसंद के अनुसार उपलब्ध पद व डाकघर का चयन कर आवेदन कर सकेंगे।जीडीएस पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ दसवीं पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान और संबंधित डाक सर्किल की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और इसी के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी।इसके लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है।ब्रांच पोस्टमास्टर यानी बीपीएम को ₹12,000 से ₹29,380 प्रति माह और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर यानी एबीपीएम/डाक सेवक 10,000 से ₹24,470 प्रति माह वेतन मिलेगा।
