शिमला-टीना ठाकुर
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ वैचारिक लड़ाई को धार देने और संगठन के भीतर की कमियों को दूर करने के लिए ‘संविधान लीडरशिप प्रोग्राम’ (Samvidhan Leadership Program) का बिगुल फूंक दिया है।इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाएगा।इस कार्यक्रम के तहत युवा इंफ्लूएंसर से संपर्क साधकर उन्हें कार्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। शिमला में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शुभ्रा जिंटा ने इस विशेष कार्यक्रम को लॉन्च किया।
विओ: यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शुभ्रा जिंटा ने संविधान लीडरशिप कार्यक्रम के लांचिंग अवसर पर संगठन में गुटबाजी और दरारों के सवाल पर स्पष्टवादिता दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस एक बहुत बड़ा परिवार है। जब परिवार बड़ा होता है, तो कुछ कमियां और दरारें आना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, “हम पिछड़े नहीं हैं। इन कमियों से हमें सीखने को मिलता है और अब यूथ कांग्रेस व NSUI संगठन को दोबारा से जोड़ने और मजबूती देने का काम कर रहे हैं।”इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत डिजिटल लीडरशिप है। शुभ्रा जिंटा ने बताया कि पार्टी अब डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स के साथ सीधे संवाद करेगी और उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगी।उन्होंने कहा जरूरी नहीं कि वे संगठन का हिस्सा बनें, लेकिन उनके माध्यम से कांग्रेस अपनी विचारधारा को जनता तक पहुंचाएगी।हर जिला और ब्लॉक स्तर पर जाकर फॉर्म भरे जाएंगे और प्रभावशाली युवाओं की सूची तैयार की जाएगी। शुभ्रा जिंटा ने कहा कि युवाओं को जोड़ने के लिए नुक्कड़ सभाएं और छोटी बैठकों का आयोजन किया जाएगा। चयनित युवाओं और इन्फ्लुएंसर्स को विशेष प्रशिक्षण (Training) भी दिया जाएगा। प्रवक्ता ने साफ किया कि पार्टी हर तरह की आलोचना (Criticism) स्वीकार करने को तैयार है और उनका मुख्य लक्ष्य सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना और संविधान की रक्षा के लिए युवाओं को एक मंच पर लाना है।



