दैनिक जागो वर्ल्ड दिली

रेलवे ने कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली से शामली के बीच 12 दिनों के लिए दो विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। इन ट्रेनों से सैकड़ों यात्रियों, खासकर दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, जिनकी परेशानी पहले बढ़ गई थी।

कांवड़ यात्रा के दौरान 12 दिन के लिए रेलवे ने दिल्ली से शामली के बीच दो ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। दो ट्रेनों के संचालन से सैकड़ों यात्रियों को लाभ मिलेगा। दोनों ट्रेन दिल्ली से शामली और शामली से दिल्ली तक चलेगी।कावड़ यात्रा शुरू होते ही रेलवे ने दिल्ली सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर दौड़ने वाले दो पैसेंजर ट्रेन का संचालन शामली के बजाय हरिद्वार तक कर दिया था। इससे रेलमार्ग पर ट्रेन के सहारे नौकरीपेशा यात्रियों को परेशानी होने लगी थी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से शामली के बीच दो ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। ट्रेन 04401 दिल्ली से 01:46 बजे चलकर शामली 4:40 बजे पहुंचेगी।

बहीअगले रोज सुबह 6:00 बजे शामली से चलकर 8:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दैनिक यात्री संघ के राहुल अमरैन, लवीश कुमार, एड. विकास वर्मा व अग्रवाल मित्र मंडल के अनुज बंसल ने रेलवे का आभार जताया है।
