दैनिक जागो वर्ल्ड दिल्ली

दिल्ली के कई स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। दिल्ली पुलिस की गहन जांच चल रही है। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

दिल्ली के कई स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले संदेश मिले हैं। इन धमकियों के बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। धमकाए गए स्कूलों के परिसर की गहन जांच चल रही है।पुलिस, स्थानीय प्रशासन और स्कूल सुरक्षा टीमें पूरे परिसर, कक्षाओं, बाथरूम और आसपास के क्षेत्रों की तलाशी ले रही हैं। पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। जांच जारी है।

अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। जांच जारी है।
