Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseDelhiदिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज से कुचलकर 70 वर्षीय महिला की...

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज से कुचलकर 70 वर्षीय महिला की मौत, हरियाणा पुलिस के SI का बेटा गिरफ्तार

दैनिक जागो वर्ल्ड दिल्ली

दिल्ली के नरेला में शनिवार सुबह मर्सिडीज और वैगन आर की टक्कर में 70 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घातक दुर्घटना का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाहरी दिल्ली में नरेला के मामुरपुर इलाके में शनिवार सुबह मर्सिडीज और वैगन आर की आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसे के दौरान एक 70 वर्षीय महिला की कुचलकर मौत हो गई। कार चलाने वाले युवक के पिता हरियाणा पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात हैं।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक हादसे के वक्त नशे में था। हालांकि, अभी पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पहचान शुभम के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हिमालयाज अपार्टमेंट के सामने हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि वैगनआर कार पीछे की ओर जाकर पास में खड़े तीन पहिया लोडिंग वाहन से जा टकराई।

शुरुआती जांच में पता चला है कि मर्सिडीज कार चला रहे युवक का नाम शुभम है। वह हरियाणा पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर का बेटा है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि शुभम नशे में था और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी में कप होल्डर में शराब की बोतल भी दिखी। यह लग्जरी कार उसके एक दोस्त की है, जिसे उसने एक दिन पहले यात्रा के लिए उधार लिया था।गिरफ्तारी के बाद शुभम की मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस अब रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह पुष्टि हो सके कि वह नशे में था या नहीं। अधिकारियों के अनुसार, लापरवाही से मौत समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, हादसे के दौरान मामुरपुर निवासी उर्मिला पत्नी सत्यनारायण वाहनों की चपेट में आ गईं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वैगनआर चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया।सूचना मिलने पर नरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में घातक दुर्घटना का केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच के दौरान मर्सिडीज कार से बीयर की बोतल भी मिली है, हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।षवहीं, हादसे के कारणों और वाहन चालकों की भूमिका की जांच की जा रही है। मौके पर किसी तरह की भीड़ या तनाव की स्थिति नहीं बनी।

RELATED ARTICLES

Most Popular