दैनिक जागो वर्ल्ड!

दिल्ली-यूपी रेल मार्ग पर ट्रैफिक कम करने के लिए गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच तीसरी-चौथी लाइन बनेगी। इसके लिए अमरोहा के 46 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी।

दिल्ली-यूपी रेल मार्ग पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए काम शुरू हो गया है। गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच तीसरी व चौथी लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जनपद के 46 गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। यह गांव तीन तहसीलों के अंतर्गत आते हैं।इन गांवों के किसानों की जमीनों की धारा 80 पर रोक लगाई गई है। इधर प्रशासन ने रेलवे अधिकारियों से किसानों की जमीनों के गाटों सहित प्रस्ताव मांगा है ताकि, कितने किसानों की जमीन जाएगी और कितनी जमीन अधिग्रहण होगी, की तस्वीर साफ हो सके।
