Monday, September 21, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshसहारनपुर के बाद बुलंदशहर में भी सपा की रैली रद्द, रालोद ने...

सहारनपुर के बाद बुलंदशहर में भी सपा की रैली रद्द, रालोद ने अखिलेश पर कसा तंज

दैनिक जागो वर्ल्ड !सहारनपुर

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पश्चिमी यूपी में प्रस्तावित रैलियां रद्द होने पर रालोद ने निशाना साधा है। रालोद प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने ‘चवन्नी’ वाले बयान को लेकर अखिलेश पर चौधरी परिवार और जाट समाज के अपमान का आरोप लगाया। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ वाले बयान को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा के साथ चल रही जुबानी जंग के बीच अब राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने अखिलेश यादव के प्रस्तावित बुलंदशहर दौरे के रद्द होने पर निशाना साधा है। रालोद प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने दावा किया कि पश्चिम यूपी में 36 बिरादरी के विरोध के चलते सपा को पहले सहारनपुर और अब बुलंदशहर की रैली रद्द करनी पड़ी।

दरअसल अखिलेश यादव का 11 सितंबर को बुलंदशहर दौरा प्रस्तावित था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। इससे पहले उनका सहारनपुर दौरा भी रद्द हुआ था। इन दोनों घटनाओं को लेकर रालोद ने सपा पर हमला तेज कर दिया है।

रोहित अग्रवाल ने वीडियो जारी कर कहा कि अब अखिलेश यादव को समझ में आ गया होगा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ‘चौधरी’ कौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने उस चौधरी परिवार का अपमान करने का प्रयास किया, जिसने उनके (अखिलेश यादव) परिवार को राजनीति की ‘ABCD’ सिखाने का काम किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular