दैनिक जागो वर्ल्ड !पंजाब

राहुल गांधी ने गुलजार सिंह प्रकरण को लेकर पंजाब सरकार पर हमला बोला है। चीमा के इस्तीफे और स्वतंत्र जांच की मांग से कांग्रेस का चुनावी तेवर आक्रामक हुआ। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ अपने हमले और तेज करने के संकेत दे दिए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संगरूर के गुलजार सिंह प्रकरण को लेकर भगवंत मान सरकार पर सीधे निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि सरकार की नाकामी पर सवाल उठाने वालों को धमकी और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।

राहुल ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के इस्तीफे और मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में गुलजार सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार से पंजाब में नशे के कारोबार पर सवाल किया था। इसके बाद उन पर दबाव और प्रताड़ना के आरोप लगे और उनकी मौत हो गई।
