Monday, September 21, 2026
HomeLatest Newsचारों तरफ पानी, बीच मझधार में ‘मांझी’ का जन्म; भोजपुर में नाव...

चारों तरफ पानी, बीच मझधार में ‘मांझी’ का जन्म; भोजपुर में नाव पर हुआ प्रसव, आश्रयस्थल पर बंटी मिठाइयां

दैनिक जागो वर्ल्ड !

भोजपुर के दामोदरपुर गांव में बाढ़ के बीच एक गर्भवती महिला ने नाव पर बच्चे को जन्म दिया। परिवार ने नवजात का नाम ‘मांझी’ रखा और आश्रयस्थल पर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं। बाढ़ की विभीषिका के बीच दामोदरपुर गांव में सोमवार की शाम करीब पांच बजे को उस समय खुशियों की किलकारी गूंज उठी, जब रविकांत पासवान की पत्नी चांदी देवी ने नाव में ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

लड़का होने की खुशी में नाव चलाने वाले सुनील बिंद व बिजली बिंद नाविकों ने नेग मांगना भी शुरू कर दिया। दोनों दंपति दामोदरपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ के रहने वाले हैं।गर्भवती को नाव से ले जाया जा रहा था अस्पतालचारों तरफ पानी और बाढ़ की मुश्किलों के बीच नाव पर बच्चे की किलकारी सुनकर परिवार के लोगों के चेहरे खिल उठे। बाद में आश्रयस्थल पर मौजूद बाढ़ पीड़ितों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular