Monday, September 21, 2026
HomeNation WiseBihar बिहार बोर्ड के टॉपर्स का आज होगा सम्मान, नकद धनराशि के साथ...

 बिहार बोर्ड के टॉपर्स का आज होगा सम्मान, नकद धनराशि के साथ लैपटॉप के लिए मिलेंगे पैसे

दैनिक जागो वर्ल्ड ! बिहार

बिहार राज्य सरकार की ओर से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले 168 स्टूडेंट्स को आज नकद धनराशि एवं लैपटॉप के लिए धनराशि देकर सम्मानित किया जायेगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता को आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सम्मानित किया जायेगा। बोर्ड की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक सीएम नेक संवाद, पटना में आज यानी 9 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से छात्रों को सम्मानित करेंगे।

1st, 2nd एवं 3rd के साथ 10वां स्थान पाने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगी धनराशिआपको बता दें कि बिहार सरकार की ओर से पहले से लेकर 10वां स्थान हासिल करने वाले सभी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जायेगा जिनकी संख्या 168 है। रैंक के अनुसार छात्रों को अलग-अलग नकद धनराशि प्रदान की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular