दैनिक जागो वर्ल्ड !

समस्तीपुर के मुसापुर गांव में 37 वर्षीय मजदूर मिथुन गिरी का शव बरामद हुआ, जिस पर चोट के निशान थे, जिससे पीट-पीटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूछताछ के लिए एक महिला को हिरासत में लिया है।शाम को घर से निकला 37 वर्षीय मिथुन गिरी रातभर वापस नहीं लौटा। स्वजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन सुबह गांव के बाहर उसका शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।शरीर पर चोट के निशान मिलने से पीट-पीटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

