दैनिक जागो वर्ल्ड !मुरादाबाद

रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से मुरादाबाद के खादर गांवों में चिंता बढ़ गई है, खेतों और घरों तक पानी पहुंच गया है। हालांकि, जलस्तर में बढ़ोतरी थम गई है और प्रशासन ने निगरानी के निर्देश दिए हैं, लेकिन ग्रामीण अभी भी सतर्क हैं।

बुधवार को तड़के रामगंगा नदी का पानी ऊपर चढ़ा तो खादर में बसे गांवों की धड़कन बढ़ गई। खेतों में पहले से भरा पानी और नदी का तेज बहाव किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। हालांकि सुबह के बाद जलस्तर में बढ़ोतरी थम गई और स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
