दैनिक जागो वर्ल्ड !

फतेहाबाद-बाह रोड पर उटंगन नदी में उफान से पुल पर पानी भर गया, जिससे आवागमन ठप हो गया है। आगरा में 650 बीघा फसलें जलमग्न हो गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

उटंगन नदी में उफान जारी है। फतेहाबाद-बाह रोड पर बने पुल पर तीन फीट तक पानी भर गया। पुल पर पुलिस तैनात कर दी गई और आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। फतेहाबाद और खेरागढ़ तहसील प्रशासन ने आसपास के गांवों में मुनादी कराई। ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील की गई।
