Monday, September 21, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshरायबरेली में ‘दिशा’ की बैठक में पहुंचे सांसद राहुल गांधी, बचत भवन...

रायबरेली में ‘दिशा’ की बैठक में पहुंचे सांसद राहुल गांधी, बचत भवन के बाहर सपा विधायकों ने किया विरोध प्रदर्शन

दैनिक जागो वर्ल्ड !

बचत भवन में हो रही इस बैठक में रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह के न पहुंचने से अफवाहों का बाजार गर्म है।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में बुधवार को दिशा की बैठक शुरु होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायकों ने हंगामा किया। बचत भवन में हो रही इस बैठक में रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह के न पहुंचने से अफवाहों का बाजार गर्म है।

रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की जानी है। दिशा बैठक में राहुल गांधी के साथ अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे, राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, सलोन विधायक अशोक कुमार, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती व सरेनी के विधायक देवेंद्र सिंह मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular