Friday, October 16, 2026
HomeNation WiseBiharबिहार के मरीजों के लिए बड़ी राहत, LNJP की नई बिल्डिंग में...

बिहार के मरीजों के लिए बड़ी राहत, LNJP की नई बिल्डिंग में OPD सेवा शुरू

दैनिक जागो वर्ल्ड !बिहार

राजधानी पटना के एलएनजेपी हड्डी अस्पताल के नवनिर्मित भवन के हैंडओवर विवाद के बाद स्वास्थ्य विभाग के हस्तक्षेप से ओपीडी सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।राजवंशीनगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) हड्डी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल के नवनिर्मित भवन को पूरी तरह तैयार किए बिना हैंडओवर लेने को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी।

 मामले में स्वास्थ्य विभाग के हस्तक्षेप के बाद सुविधाएं आरंभ हो गई।बताया जाता है कि जरूरी कार्य और सुविधाएं पूरी नहीं होने के कारण भवन का हैंडओवर लेने से इन्कार किया गया। इसके बाद भवन में बिजली, एसी, शौचालय और आने-जाने का रास्ता बंद कर दिए जाने से OPD को पुराने भवन में शिफ्ट करना पड़ा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular