Sunday, September 6, 2026
Homechandigarhमहंगाई के खिलाफ चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन, राजा वड़िंग करेंगे...

महंगाई के खिलाफ चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन, राजा वड़िंग करेंगे नेतृत्व; राहत की उठाएंगे मांग

दैनिक जागो वर्ल्ड चंडीगढ़

बढ़ती महंगाई और आम लोगों पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ पंजाब कांग्रेस बुधवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगी। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।पंजाब कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन बुधवार, 26 अगस्त को शाम पांच बजे पंजाब कांग्रेस भवन, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है और रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च का बोझ बढ़ता जा रहा है।इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे और आम लोगों को राहत देने की मांग उठाएंगे। कांग्रेस के इस कार्यक्रम को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच पार्टी के जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं ने माहौल तैयार करना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित अन्य नेता लगातार विभिन्न मंचों से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जनसभाएं और अन्य कार्यक्रम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular