Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshमेरठ में जानलेवा हमले के आरोपित को छोड़ने के मामले में SHO...

मेरठ में जानलेवा हमले के आरोपित को छोड़ने के मामले में SHO लाइन हाजिर, SSP ने की कार्रवाई

दैनिक जागो वर्ल्ड !

मेरठ में भावनपुर थाने के एसएचओ जोगिंदर सिंह को जानलेवा हमले के आरोपी को छोड़ने और विवेचना में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।भावनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए गोकलपुर निवासी फैसल ने थानाध्यक्ष जोगिंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फैसल का दावा है कि जानलेवा हमले के मामले में नामजद धारा 307 के आरोपी कैफ को हथियार सहित पकड़ने के बावजूद पुलिस ने उसे थाने से छोड़ दिया।

पीड़ित ने मामले में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल की थी। उक्त ऑडियो के करीब 20 दिन बाद पहले क्राइम मीटिंग में ही एसएसपी (SSP BBGTS Murthy) ने संज्ञान लेते हुए थाना अध्यक्ष भावनपुर को लाइन हाजिर कर दिया है। विवेचना में लापरवाही का भी थाना प्रभारी का आरोप है।

RELATED ARTICLES

Most Popular