दैनिक जागो वर्ल्ड !वाराणसी

वाराणसी के देवनाथपुरा में एक पुराना जर्जर मकान ध्वस्त हो गया, जिससे तीन मजदूर घायल हो गए और उन्हें अस्पताल भेजा गया। स्थानीय निवासियों ने जर्जर भवनों की पहचान कर उन्हें तुरंत ध्वस्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। थाना दशाश्वमेध घाट के देवनाथपुरा क्षेत्र में नवसंघ क्लब के बगल स्थित एक पुराना जर्जर मकान ध्वस्त करने के दौरान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना में तीन मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया है। यह घटना उस गली में हुई जो जंगमबाड़ी और दशाश्वमेध क्षेत्र को जोड़ती है।

घटना के समय सौभाग्य से कोई व्यक्ति उस मार्ग से नहीं गुजर रहा था, अन्यथा यह एक बड़ा हादसा बन सकता था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह मकान लंबे समय से जर्जर अवस्था में था और इसकी स्थिति को लेकर कई बार प्रशासन को सूचित किया गया था।
