दैनिक जागो वर्ल्ड !

कासगंज के नगला चिना गांव में चोरी के आरोप में 13 वर्षीय किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के नगला चिना गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चोरी का आरोप लगाकर 13 वर्षीय किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा गया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज भी की गई।

मासूम के साथ हुई बेरहमी का ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है।पीड़ित किशोर जगत प्रकाश (13) की मां स्नेहलता पत्नी हरिओम शर्मा ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि आठ सितंबर की सुबह करीब नौ बजे पड़ोस के किताव सिंह, सत्यपाल शाक्य, नेकराम और दयाराम ने उसके बेटे पर चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया और मारपीट की।
