Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradesh7 रंगों की रोशनी से जगमगाया प्रयागराज का नया सिक्स लेन ब्रिज,...

7 रंगों की रोशनी से जगमगाया प्रयागराज का नया सिक्स लेन ब्रिज, फसाड लाइट्स का हुआ सफल ट्रायल

दैनिक जागो वर्ल्ड !

प्रयागराज में गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन पुल पर फसाड लाइट्स का सफल परीक्षण किया गया, जिससे पुल सात रंगों में जगमगा उठा। संगम नगरी में गंगा नदी पर स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक बन रहे सिक्स लेन पुल की खूबसूरती अब रात में भी देखते ही बन रही है। पुल पर लगाई गई आकर्षक फसाड लाइट्स का मंगलवार सात बजे के बाद परीक्षण किया गया।

सूरज ढलते ही पुल पर अलग-अलग सात रंगों की रोशनी जगमगाने लगी। हर पल बदलते रंगों ने पुल को आकर्षक रूप दे दिया। फाफामऊ पुल पर खड़े लोगों ने काफी देर तक इस नजारे को देखा और मोबाइल में तस्वीरें भी कैद किया। तिरंगा लाइट सबसे आकर्षक रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular