Thursday, October 22, 2026
HomeHImachal Newsराष्ट्रपति मुर्मु का मनाली दौरा: 18 घंटे बंद रहेगी अटल टनल, शहर...

राष्ट्रपति मुर्मु का मनाली दौरा: 18 घंटे बंद रहेगी अटल टनल, शहर में कड़ी नाकाबंदी; टूरिस्ट पढ़ लें ट्रैफिक प्लान

दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मनाली दौरे के कारण अटल टनल 18 घंटे बंद रहेगी और शहर में कड़ा ट्रैफिक प्लान लागू होगा। पर्यटकों को 7 अक्टूबर को अटल टनल और मनाली के कई इलाकों में नाकेबंदी के चलते असुविधा हो सकती है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। बिलासपुर में एम्स के पहले दीक्षा समारोह में भाग लेने के बाद उनका मनाली प्रवास है। इस दौरान मनाली का कड़ा ट्रैफिक प्लान रहेगा। राष्ट्रपति कल यानी 7 अक्टूबर को अटल टनल रोहतांग और माता हिडिंबा के मंदिर जाएंगी। इस दौरान पर्यटकों के लिए अटल टनल आज शाम से कल दोपहर बाद तक बंद रहेगी। 18 घंटे बंद रहेगी अटल टनलशाम आठ बजे अटल टनल वाहनों के लिए बंद हो जाएगी। सात अक्टूबर को अटल टनल दोपहर दो बजे तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। सात अक्टूबर को सुबह राष्ट्रपति 
अटल टनल जाएंगी। 

मनाली में साढ़े 12 बजे से दो बजे तक आलू ग्राउंड, ओल्ड मनाली, भूतनाथ चौक, मिशन अस्पताल चौक, रामबाग चौक, मनालसु मोड़ व बाहंग में नाके लगेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मनाली के परिधि गृह पहुंचने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।इस दौरान साढ़े छः बजे सिस्सु व गुफा होटल में नाके लगेगा जबकि सात बजे ग्रीन टैक्स बैरियर में नाका लग जाएगा। आठ बजे लाहट, मनालसु, मिशन चौक, ओल्ड मनाली पुल, भूतनाथ चौक, वशिष्ठ चौक, नेहरूकुंड, पलचान चौक व पलचान पुल में नाका लगेगा। हिडिंबा मंदिर जाने के दौरान यहां होगी नाकाबंदीकल दोपहर बाद राष्ट्रपति हिडिंबा माता मंदिर जाएंगी। दोपहर तीन बजे रामबाग, घटोत्कच चौक, मनालसु व ला हट में नाका लगेगा। 

आठ अक्टूबर सुबह राष्ट्रपति वापस लौट जाएगी। उस दौरान साढ़े सात बजे आलू ग्राउंड में नाका लगेगा जबकि नौ बजे लाहट, मनालसु, मिशन चौक, ओल्ड मनाली पुल, भूतनाथ चौक, वशिष्ठ चौक, नेहरूकुंड में नाका लगेगा

RELATED ARTICLES

Most Popular