Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal NewsShimlaशिमला में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 साल से चकमा दे...

शिमला में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 साल से चकमा दे रहे अपराधी को दबोचा

दैनिक जागो वर्ल्ड!शिमला

शिमला पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे 55 वर्षीय घोषित अपराधी धर्म दास को चिड़गांव से गिरफ्तार किया है।शिमला पुलिस ने पुराने और लंबित आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सात साल से फरार चल रहे घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान धर्म दास (55) पुत्र स्वर्गीय फूला सिंह निवासी चिड़गांव, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे एक सितंबर को चिड़गांव से गिरफ्तार किया। धर्म दास के खिलाफ पुलिस थाना झाकड़ी में 19 जून 2019 को एफआईआर नंबर 48/2019 दर्ज हुई थी।

उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 332 और 353 के तहत मामला दर्ज किया गया था। ये धाराएं लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए आपराधिक बल प्रयोग से संबंधित हैं।मामले में लगातार फरार रहने के कारण आरोपी को एसीजेएम रामपुर की अदालत ने 22 जनवरी 2026 को घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) घोषित किया था। इसके बाद से ही उसकी गिरफ्तारी के लिए रामपुर उपमंडल की पीओ टीम लगातार तलाश में जुटी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular